श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 दिसंबर 2025
जिले के सेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना निकटवर्ती गांव गोपालसर की है, जहां सोहनलाल पुत्र भैराराम नायक ने अपने खेत में खेजड़ी के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के पुत्र जेठाराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी। हैड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


