श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 दिसंबर 2025
कोटासर श्री करणी गौशाला में गौ सेवी शिवरतन सोमानी श्रीडूंगरगढ़ हाल गुवाहाटी एवं धर्मपत्नी सुमन देवी सोमानी ने गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में गोवंश को गुड़ मिश्रित मुंग चूरी भंडारा का पावन भोग लगाकर अपनी 48वीं वैवाहिक वर्षगांठ मनाई। गौशाला कमेटी ने वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई देते हुए खुशहाल दांपत्य जीवन हेतु प्रार्थना की। गौशाला प्रबंधक ने बताया शिवरतन सोमाणी का गौशाला के विकास हेतु सहयोग मिल रहा है।








