श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 जनवरी 2026
दिसम्बर गया, जनवरी आ गई,
बीते वर्ष की बातें कुछ सीख दे गई।
खुद से वादा, नये वर्ष में नया इरादा,
सोचो मत ज्यादा, मंजिल पाने का इरादा।
मेहनत से हर दिन निखरे हम,
हारे नहीं बस सीखें हम ।
छोटे कदम, बड़ा विश्वास,
हम किसी ओर के लिए नहीं,
बने अपने लिए खास ।
कैलेण्डर बदला, दिन भी बदलें
नफरत नहीं जीवन में प्रेम फैलें।
हर पन्ने पर खुशियाँ लिखें,
हर सुबह नई कहानी सीखें।
आओं करें नव वर्ष का स्वागत,
प्रेम की सौगात लाएं, हम सब एक-दूजे का साथ निभाएं।
जो छूटा, उसे जाने दें,
जो मिला, उसे अपनाने दें।
आज से हमेशा एक ही बात,
मानवता रहे सबके साथ ।
कभी एहसास है काँटों भरा,
फिर भी हमारा व्यक्तित्व उसमें निखरा ।
ईश्वर इस बार कुछ ऐसा हो जाएँ,
हम सब मिलकर पूरे साल खुशियाँ मनाएँ ।।




