श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 जनवरी 2026
गांव कोटासर श्री करणी गौशाला में नव वर्ष के उपलक्ष में ग्राम वासियों एवं दानदाता भामाशाहों के द्वारा सामूहिक रूप से संतों के सानिध्य में दिव्य सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला सत्संग मंडली के द्वारा भजन कीर्तन एवं गौ सेवा के साथ हुई। संत श्री सेवानाथ शिव मंडी संत परम दास जी महाराज के पावन सानिध्य में कलाकारों ने शानदार भजनों की प्रस्तुतिया दी। गौशाला प्रबंधक अगर सिंह पड़िहार ने बताया की नव वर्ष के अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रेमदान चारण रानेरी, तोलाराम सोनी सीनियाला, सूरदास नागौर, भागीरथ ओझा, ओम प्रकाश जाजड़ा, हनुमान दास स्वामी, मास्टर देवीलाल छरंग दुलचासर, केशर सिंह सांखला, पदम नाथ सिद्ध, गोरधन बेनीसर, ने अपने भजनों की प्रस्तुतिया दी। ग्राम वासियों सहित आस-पास से पधारे गो भक्त दानदाताओं ने गो सेवा कर नव वर्ष का महोत्सव मनाया गोविंद राम जाजड़ा, गोपाल महिया, भागीरथ नाई, श्री भगवान नाई, धर्मेंद्र स्वामी, रतन दास स्वामि, काशीराम, दुलचासर, हिम्मत नाथ, पुनम सिंह श्री डूंगरगढ़,दुशारणा से द्वारकाधीश गौशाला के भंवरलाल गोदारा, तोलाराम, रामप्रताप,मोहन राम, प्रभुराम, मालाराम सुथार सहित अनेक दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर गौसेवा की। रामुनाथ पारेवड़ा, शिवरतन सोमानी श्रीडूंगरगढ़, मास्टर ओम प्रकाश दर्जी सूडसर ने एक एक कड़ाई मीठी लापसी का भंडारा कर गौवंश को भोग लगाया गौशाला कमेटी के किशोर सिंह, अमर सिंह,मालाराम सारण, मालाराम पुत्र उमाराम, माल सिंह, मूलाराम, मदन लाल जोशी, मालचंद, ओम सिंह, हरी सिंह, मदन सिंह, भंवर सिंह, मंगीलाल सुथार सहित अनेक ग्रामीण रहे मौजूद। इस दौरान गौ सेवा के साथ-साथ पौष बड़ा का महाप्रसाद का सामूहिक रूप से आयोजन भी हुआ गांव के युवा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर सहयोग किया था पूरी व्यवस्था संभाली इस दौरान आस पास से पधारे हुए सभी अतिथियों को नववर्ष के उपलक्ष में दुपट्टे पहना कर गौशाला स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। गौशाला कमेटी ने नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आभार जताया।








