श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 मार्च 2026
संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में वार्डन संगीता बेनीवाल की अध्यक्षता में युवा महिला शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया । छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने छात्रावास में अध्ययनरत बेटियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर आर्य ने कहा कि समाज में मानवीय मूल्यों की स्थापना में महिलाओं की महत्ती भूमिका है । आर्य ने महिला सशक्तिकरण एवं समाजहित में “गहना छोड़ो, ज्ञान से जोड़ो” का आह्वान किया । बेटियां अपनी बौद्धिक क्षमता का उपयोग करते हुए कड़ी मेहनत करके राष्ट्र की सामाजिक, आर्थिक, राजनेतिक , प्रशासनिक व्यवस्थाओं में प्रभुत्व स्थापित कर सुशासन स्थापित करें । छात्रावास में अध्ययनरत बेटियों ने भी अपने विचार रखे ।

इस अवसर पर श्रवण कुमार भाम्भू, रामचन्द्र गोदारा, सुशील सेरडिया, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण उपस्थित रहे। छात्रावास वार्डन संगीता बेनीवाल ने सभी का आभार प्रकट किया ।





