श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 मार्च 2026
क्षेत्र के गांव मिंगसरिया स्थित श्री राधा कृष्ण गोपाल गौशाला में करीब 21 लाख रुपए की लागत से बने चारा गोदाम का सोमवार को भव्य लोकार्पण विधायक ताराचंद सारस्वत में फीता काटकर किया।
यह चारा गोदाम स्व. नत्थाराम पुत्र स्व. मोटाराम एवं स्व. केशरीदेवी सिहोटा की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी कमलादेवी की प्रेरणा से उनके पुत्र किशनलाल प्रजापत, नारायण राम प्रजापत, तुलछाराम प्रजापत और दीपचंद प्रजापत द्वारा बनवाया गया है।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रतन सिंह, बीदासर चेयरमैन सीताराम भोबरिया, धर्मास सरपंच पवन, कातर सरपंच जैसाराम, मिंगसरिया सरपंच प्रतिनिधि पूर्णाराम, इंदपालसर सांखलान सरपंच भंवरलाल जाखड़ सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा नेता मेघराज तावणिया, चुरू भाजपा देहात अध्यक्ष श्रीनिवास प्रजापत, पूर्व सरपंच केशराम जाखड़ व अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

गौशाला अध्यक्ष नेमाराम प्रजापत, कोषाध्यक्ष टीकूराम गोदारा व मंत्री विजय सिंह हंसावत,मालाराम प्रजापत, गंगाराम प्रजापत,जगमाल सिंह इंदपालसर, भागीरथ सिंह धर्मास, अशोक सिंह, सहीराम नोसरिया, दलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने गौसेवा को समाज की महत्वपूर्ण सेवा बताते हुए ऐसे कार्यों की सराहना की।






