श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 मार्च 2026
कड़ी मेहनत के बल पर सबसे शानदार रिजल्ट देने वाले श्रीडूंगरगढ़ तहसील रिड़ी का एक मात्र सुबोध शिक्षण संस्थान गत वर्ष की तरह इस बार भी कक्षा 10 दसवीं का शत प्रतिशत शानदार परिणाम देना विद्यार्थियों की मेहनत को सत्यापित करता है। कक्षा 10 में कुल विद्यार्थी 40 जिसमें प्रथम श्रेणी से 32,द्वितीय श्रेणी में 6 एंव तृतीय श्रेणी 2 विधार्थी 97 प्रतिशत वर्षा शर्मा पुत्री शिवकरण शर्मा रिड़ी टॉपर रही हैं वही 88% प्रतिशत सुमित पुत्र सीताराम द्वितीय स्थान पर 87.17% प्रतिशत विष्णु शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के निदेशक सुमेरसिंह ने बताया कि ये हमारे लिए स्वर्णिम उपलब्धि है। निदेशक ने बताया कि शिक्षण संस्थान के अध्यापकों की कड़ी मेहनत व विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का प्रतिफल हैं। सुबोध शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों के अध्ययन के साथ साथ खेल कूद सहित अन्य शारिरिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता हैं जिससे विद्यार्थियों का मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहता हैं जिससे अध्ययन में कठिनाई नही होती हैं। सुबोध शिक्षण संस्थान रिड़ी का शानदार रिजल्ट देने वाला विधालय है। जिसकी सफलता का श्रेय शाला का हर एक अध्यापक हैं। जो हर एक विद्यार्थी की प्रतिभा को तलाश किया जाता हैं।व्यथापक सांवरमल शर्मा ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लेपटॉप देने की घोषणा की थी जो इस वर्ष पूरी की जाएगी। संस्था के निदेशक सुमेर सिंह ने 10वीं के सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है व टॉपर को स्कूल का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दी है।


