श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 मार्च 2026
श्रीडूंगरगढ़ सेरुणा थाना क्षेत्र में कीटनाशक के असर से एक किसान पुत्र के मौत की दुःखद खबर सामने आई सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव झंझेऊ निवासी 21 वर्षीय सुखाराम ने पुलिस को बताया कि गांव की रोही में स्थित खेत में उसके पिता 45 वर्षीय सुरजाराम पुत्र रिक्ताराम मेघवाल निवासी उड़वाला गुरूवार शाम को खेत में स्प्रे कर रहें थे। तभी स्प्रे के असर से उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल लेकर आए। जहां शुक्रवार को एएसआई आवड़दान ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एएसआई ने बेटे की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




