प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन श्रीडूंगरगढ सहित प्रवासियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया पर्व, बहनों ने बांधी राखी,भाइयों ने दिए उपहार देखें आकर्षक फ़ोटो
श्रीडूंगरगढ टुडे 28 अगस्त 2026
भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और अटूट विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ अंचल में पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक और घरों से लेकर बाजारों तक त्योहार की खास रौनक देखने को मिली।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों ने विधि-विधान के साथ पूजा की थाली सजाई। घरों एवं मंदिरों में सर्वप्रथम अपने ईष्ट देवी-देवताओं को राखी अर्पित की गई, जिसके बाद बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली-अक्षत का तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। बहनों ने भाइयों की सुख, समृद्धि और दीर्घायु की मंगल कामना की, वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को रक्षा का वचन देकर मनपसंद उपहार भेंट किए।
पर्व को लेकर श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजारों में सुबह से ही विशेष चहल-पहल रही। रंग-बिरंगी राखियों, तरह-तरह की मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर दिनभर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही शहर तथा देहात क्षेत्र में सभी जाति व वर्गों के लोगों ने आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ रक्षाबंधन की खुशियां मनाई।
नौकरी, कारोबार और पढ़ाई के चलते दूर रहने वाले भाई-बहन भी रक्षाबंधन पर अपने घर पहुंचे। बसों में यात्रियों की भीड़ रही। लंबे समय बाद परिवार के सदस्यों के एक साथ जुटने से घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा। कई परिवारों में बहनों के पहुंचने के बाद पारंपरिक तरीके से राखी बांधने की रस्म हुई।
रक्षाबंधन के पर्व श्रीडूंगरगढ़ शहर के साथ आसपास के गांवों सहित प्रवासियों ने भी परम्परागत रीति-रिवाज के साथ भाइयों की कलाई पर राखी बांधी दिनभर उत्सव का माहौल रहा। कहीं भाई की कलाई पर सजी राखी प्रेम का प्रतीक बनी तो कहीं उपहारों के साथ भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और गहरी होती नजर आई। परिवारों के इस मिलन ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया।
श्रीडूंगरगढ टुडे-सिंधी परिवार ने मनाया रक्षाबंधन ( धर्मेंद्र सिंधी)श्रीडूंगरगढ टुडे- सिंधी परिवार के भाई – बहनों ने मनाया रक्षाबंधन दी एक दूसरे को शुभकामनाएंश्रीडूंगरगढ टुडे-बहन ने भाई के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर की दीर्घायु की कामना (पंडित कैलाश सारस्वत )श्रीडूंगरगढ टुडे-राजकुमार प्रजापत परिवार ने मनाया धूमधाम से रक्षाबंधनश्रीडूंगरगढ टुडे-मोदी परिवार ने मनाया रक्षाबंधन (अनमोल मोदी)श्रीडूंगरगढ टुडे-लादुपूरी जैतासर (बीकानेर पोस्ट ऑफिस)श्रीडूंगरगढ टुडे-कुन्दन नायक टेऊ सूडसर परिवार ने हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधनश्रीडूंगरगढ टुडे-कांग्रेस नेत्री नीरू चौधरी ने भाई के कलाई पर राखी बांधकर की मंगलकामनाश्रीडूंगरगढ टुडे-भोजक परिवार ने हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन भाई भाभी को राखी बांधकर दी बधाईश्रीडूंगरगढ टुडे-भाव्या भोजक ने भाई के कलाई पर बांधी राखी की दीर्घायु की कामनाश्रीडूंगरगढ टुडे-बहनों ने भाई के कलाई पर बांधी राखी (महावीर सोनी)श्रीडूंगरगढ टुडे-बहन योगिता ने भाई योगानंद कालवा के कलाई पर राखी बांधकर की दीर्घायु की कामनाश्रीडूंगरगढ टुडे-बहन ने भाई के कलाई पर बांधी राखी की मंगलकामना ( मोहन राजपुरोहित) श्रीडूंगरगढ टुडे- बहन ने भाइयों के कलाई पर बाँधा रक्षासूत्र की दीर्घायु की कामना रोहित शर्मा (सिखवाल)श्रीडूंगरगढ टुडे-हर उम्र के बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन। हर्षिता, विजयलक्ष्मी एंव अभिषेकश्रीडूंगरगढ टुडे- पूजा शर्मा ने भाई की कलाई पर बांधी राखी की मंगलकामनाश्रीडूंगरगढ टुडे-प्रीति मोदी ने भाई के कलाई पर राखी बांधकर की दीर्घायु की कामनाश्रीडूंगरगढ टुडे-बहन ने बांधी भाई को राखी।श्रीडूंगरगढ टुडे-हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्वश्रीडूंगरगढ टुडे-नन्हें मुन्नों ने भी बांधी राखियां (जस्सू रोड़ा वाले प्रवासी कोलकाता) चेष्टा शर्मा 3 साल, सुबोध व आयुष शर्मा)
श्रीडूंगरगढ टुडे- प्रवासियों ने उत्साह के साथ मनाया पर्व श्वेता राठी ने अपने ससुराल में मनाया रक्षाबंधन( बेंगलुरु)श्रीडूंगरगढ टुडे- नन्हें मुन्नों ने भी बांधी राखियां (अन्वी गांधी 6 माह युवान राठी 5 साल) अपनी बुआ श्वेता के साथश्रीडूंगरगढ टुडे- सूरत में तापड़िया परिवार के भाई बहनों ने मनाया खुशियों का त्योहार, दी एक दूसरे को शुभकामनाएं
श्रीडूंगरगढ टुडे-सूरत प्रवासी प्रवीण राठी परिवार ने हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व दी एक दूसरे को शुभकामनाएंप्रवासी कोलकाता राजेश झँवर परिवार परिवार के भाई बहनों ने मनाया खुशियों का त्योहार, दी एक दूसरे को शुभकामनाएं