श्रीडूंगरगढ टुडे 28 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ मोमासर बास से 17 अगस्त को लापता हुई 21 वर्षीय युवती के मामले में अब उसके परिजनों ने घर से सोने के आभूषण और नकदी गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी अली तेली ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी बुसरा खातून बीकानेर में ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। वह 17 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे बीकानेर जाने के लिए घर से रवाना हुई थी। शाम तक जब वह बीकानेर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई।
परिजनों के अनुसार बाद में जब घर में रखे सामान और आभूषणों की जांच की गई तो परिवादी की पत्नी की सोने की एक चैन, सोने का हार और सोने की अंगूठी, जिनका कुल वजन करीब पांच भरी बताया गया है, तथा अलमारी में रखे 1.50 लाख रुपए नकद नहीं मिले।
परिवादी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी बेटी को मोहित पंवार पुत्र पूनमचंद पंवार निवासी मोमासर बास उसको बहकावें में लेकर गया है। परिवादी ने आशंका जताई कि मोहित के कहने पर उसकी बेटी घर से उक्त सोने के आभूषण और नकदी लेकर गई है।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर को सौंपी गई है। पुलिस युवती की गुमशुदगी और घर से आभूषण व नकदी गायब होने के मामले को लेकर जांच कर रही है।



