श्रीडूंगरगढ टुडे 13 सितंबर 2026
रिड़ी के पास शनिवार को सड़क पर अचानक आई नीलगाय से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों युवक राणासर निवासी हैं और बाइक से रामदेवरा जा रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल, श्रीडूंगरगढ़ पहुंचाया। घायलों की पहचान नोपाराम पुत्र पेमाराम और पुसाराम पुत्र पेमाराम, दोनों निवासी राणासर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ गई, जिससे बाइक की टक्कर हो गई और दोनों सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।



