श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 जनवरी 2026
नववर्ष 2026 के पहले ही दिन श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में थानाधिकारी बदल दिया गया है। बीकानेर एसपी कावेन्द्र सागर ने इस सम्बंध में आदेश दिए है। आदेश के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ थाने का थानाधिकारी बदला गया है। देर रात जारी हुए आदेशों के अनुसार अब कश्यप सिंह श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी होंगे। वहीं जितेन्द्र स्वामी को श्रीडूंगरगढ़ से महिला अपराध व अनुसंधान सेल बीकानेर भेजा गया है। बता दे कि जितेन्द्र स्वामी करीब एक साल तक श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी के पद पर तैनात रहे थे।





