श्रीडूंगरगढ़ टुडे 2 फरवरी 2026
गांव दुलचासर के जीएसएस अध्यक्ष तोलाराम सुपुत्र श्रीराम महिया के पुत्र स्वर्गीय रामनिवास महीया की पुण्यतिथि पर गांव दुलचासर स्थित जाट भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 230 रक्तविरो ने रक्तदान किया। शिविर के समापन के बाद स्वर्गीय रामनिवास महिया दुलचासर की पुण्यतिथि पर गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला परिवारजनों ने पहुंचकर गौसेवा की। महिया परिवार ने गौशाला की गौ माताओं को दो कढ़ाई पांच मण लापसी का विशाल भंडारा गो ग्रास के रूप में समर्पित कर एक पेटी गुड़ समर्पित कर की स्वर्गीय रामनिवास महीया की आत्म शांति की कामना।

इस मौके पर दिवंगत रामनिवास महिया की दादी कस्तूरी देवी, पिता तोलाराम, माता लक्ष्मी देवी, ताऊ भंवरलाल, चाचा मेघाराम, हरिकिशन, रामचंद्र, भाई महेश, बुआ तोलीदेवी, बहन सरोज, मासी देऊदेवी, सुमित्रा देवी, एवं परिवार के राकेश, कैलाश, अशोक, बाबूलाल, जेठाराम, रामनिवास, हरिओम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। गौशाला कमेटी के द्वारा स्वर्गीय रामनिवास महीया को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए आत्म शांति की कामना की।गौशाला के प्रबंधक अगर सिंह ने बताया कि दुलचासर का महिया परिवार समर्पित भाव से गौशाला से जुड़ा हुआ है।एंव परिवार के द्वारा अनवरत गौ सेवा जारी है।

दुलचासर में दिवंगत रामनिवास महिया की पुण्यतिथि पर हुआ रक्तदान शिविर 230 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान,जताया आभार।
गांव दुलचासर में सोमवार को जाट धर्मशाला में दिवंगत रामनिवास महिया की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में युवाओं व मातृ शक्ति ने बढ़चढ़ भाग लिया शिविर में 230 यूनिट रक्तदान रक्तसंग्रहण हुआ।
पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉक्टर सोहनलाल गोदारा, पूर्व सरपंच मोडाराम महिया, दुलचासर ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष तोलाराम महिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने रक्तदान को किसी जरूरतमंद को नया जीवन देना के समान पुनीत कार्य बताया।
उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए रक्तदान शिविर आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचरण होने की बात कही। शिविर में 230 युवाओं ने रक्तदान कर अपना योगदान दिया है। शिविर में पीबीएम अस्पताल द्वारा गठित रक्तदान टीम के सीनियर मेडिकल आफिसर कालूराम मेघवाल की टीम ने सेवाएं दी।
शिविर में दुलचासर के पूर्व सरपंच पेमाराम महिया, राधाकिशन सुथार, कामरेड अशोक शर्मा, देराजसर के पूर्व सरपंच दानाराम भादू, टेऊ के पूर्व सरपंच सुनील दुगरिया, राजू महिया, केशूराम कस्वां, चेतराम थालोड़, श्रीकिशन गोदारा, भैराराम सारण, अगर सिंह पड़िहार सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।







