1.डॉ आदिति मूंधड़ा दुलचासर हाल पीलीबंगा ने श्री करणी गौशाला में गौ सेवा कर मनाया जन्म दिवस
श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 मार्च 2026
कोटासर करणी गौशाला के भामाशाह पीलीबंगा प्रवासी सीताराम मूंधड़ा दुलचासर की लाडली पोती एवं राजकुमार मूंधड़ा ने अपनी बेटी डॉक्टर आदिति मूंधड़ा के जन्म दिवस पर 1100रू की पावन राशि समर्पित कर गौ सेवा भंडारा कर जन्म दिवस मनाया गोशाला कमेटी ने डॉक्टर आदिति मूंधड़ा को बधाइयां देते हुए दीर्घायु कि कामना की

2.कोटासर श्री करणी गौशाला में रामनवमी पर रमेश कुमार बोहरा ने वेदलक्षणा गौमाताओं को लगाया भोग
श्री करणी गौशाला कोटासर में चैत्र नवरात्र की रामनवमी के पर्व पर प्रयावर्ण प्रेमी रमेश कुमार बोहरा ने ₹2500 की पावन राशि समर्पित कर खल,मुंग चूरी एवं गुड़ का वेदलक्षणा गौ माताओं को भोग लगाकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। गौशाला कमेटी ने पूरे परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना करते हुए आभार जताया गौशाला प्रबंधक ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से पर्यावरण प्रेमी रमेश कुमार बोहरा बीकानेर की पावन प्रेरणा से नवरात्रि गोसेवा भंडारा चल रहा है।




