श्री करणी गौ सेवा समिति गौशाला कोटासर में शुक्रवार को रामनवमी के महा पर्व पर गौशाला के भामाशाह परम गौभक्त भीखसिंह पड़िहार सपरिवार गौशाला पधारे। भीख सिंह के सुपुत्र युवा गौभक्त किशनसिंह ने अपनी माता जी का गुड़ मुंग चूरी से तुला दान करवा कर गौसेवा का सौभाग्य प्राप्त कर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भीख सिंह पड़िहार के परिवारजन उपस्थित रहे। गौशाला कमेटी के ओम सिंह भाटी, किशोर सिंह रूपावत , हरि सिंह चौहान, मालचंद जोशी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। गौशाला कमेटी ने भामाशाह परिवार का दुप्पटा पहनाकर सम्मान किया। प्रबंधक ने बताया कि भामाशाह का पूरा परिवार समर्पित भाव से गौ सेवा से जुड़ा है और निरंतर समय-समय पर सहयोग करते रहते है।



