श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 जून 2026
राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे तथा जनसुनवाई करेंगे । यह कार्यक्रम 15 जून को पंचायत समिति, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित किया दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन होगा 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा जनसुनवाई करेंगे।इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा आमजन की समस्याओं एवं सुझावों पर सुनवाई की जाएगी। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं मे भी खुशी की लहर है और कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के भव्य स्वागत की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।


