श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 जून 2026
श्रीडूंगरगढ़ के शहरी क्षेत्र में नगरपालिका प्रशासन की बड़ी लापरवाही की खबर श्रीडूंगरगढ़ टुडे द्वारा आठ जून को प्रकाशित की गई, जिस पर अब पालिका प्रशासन द्वारा संज्ञान लेकर इस समस्या का समाधान कर दिया गया है। दरअसल श्रीडूंगरगढ़ के बैंक ऑफ़ बड़ोदा, पंजाब नेशनल बैंक के सामने गंदे पाने का नाला डालने के बाद सड़क को सही नहीं करवाया गया था और बारिश के दौरान बड़े गड्ढे हो गए थे जिससे दुर्घटना के आशंका लगातार बनी हुई थी।
खबर प्रकाशित होने के चार दिन बाद हालात पूरी तरह से बदल गये है और पालिका प्रशासन द्वारा इस गली को पूरी तरह से ठीक करवा दिया गया है। आपके सामने दो तस्वीर प्रकाशित कर रहे हैं, पहली तस्वीर आठ जून की है और दूसरी 12 जून की है। दोनों ही तस्वीरों को देखकर एकदम साफ हो चुका है कि हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं। आमजन के मुद्दे को लेकर श्रीडूंगरगढ़ टुडे हमेशा खबरें प्रकाशित करता है तथा आमजन से जुड़ी हुई जनसमस्या का जब तक निस्तारण नहीं हो तब तक अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटता।






