श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 जून 2026
श्रीडूंगरगढ़। तुलसी सेवा संस्थान के महाप्रज्ञ प्रेक्षाध्यान सभागार भवन में आयोजित नियमित योग कक्षा में झुंझुनूं से पधारे प्रतिभाशाली बाल योगी सुमित निर्मल का योगगुरू ओम कालवा एवं उनकी योगा टीम द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर योगगुरू ओम कालवा ने कहा कि बाल्यावस्था से योग का अभ्यास करने वाले बच्चे न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं संस्कारों का भी विकास होता है। उन्होंने सुमित निर्मल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर योग साधना से समाज को प्रेरित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान योगा टीम के बड़ौदा ग्रामीण बैंक पर्सनेऊ ब्रांच मैनेजर रामधन जी मीणा के हाथों से मोमेंटो भेंट किया गया सदस्यों ने पुष्प एवं सम्मान के साथ बाल योगी सुमित निर्मल बाजीसर (झुंझुनूं) का अभिनंदन किया। उपस्थित साधकों ने उनके योग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे बाल योगी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
अंत में सभी ने नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वस्थ, निरोगी एवं संस्कारित समाज के निर्माण का संकल्प लिया।






