श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 जून 2026
जय श्री गणेशाय नमः
जय श्री कृष्णा
आज का पंचांग-29.06.2026
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ सोमवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
_आज विशेष
क्या आपको भी जीवन में बार-बार मिलता है धोखा…? इन उपायों से पायें इस कष्ट से मुक्ति
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_दैनिक पंचांग विवरण
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
आज दिनांक…………………29.06.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………… 2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल……………………………………. उत्तर
ऋतु………………………………………वर्षा
मास………………………………….द्वि.ज्येष्ठ
पक्ष……………………………………..शुक्ल
तिथि…पूर्णिमा. रात्रि. 5.27* तक / प्रतिपदा
वार…………………………………. सोमवार नक्षत्र……मूल. रात्रि. 4.04* तक / पूर्वाषाढ़ा
चंद्र राशि……………. . धनु. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग……….. शुक्ल. अपरा. 2.25 तक / ब्रह्म
करण………..विष्टि(भद्रा). अपरा. 4.18 तक
करण………. बव. रात्रि. 5.27* तक / बालव
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
सूर्योदय………………..प्रातः 05.45.09 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.24.39 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.39.29
रात्रिमान-घं.मि.से. ………………10.20.50
चंद्रास्त………………… 06.16.36 AM पर
चंद्रोदय………………. . 07.12.46 PM पर
राहुकाल……… प्रातः 7.28 से 9.10(अशुभ)
यमघंट……. पूर्वा. 10.52 से 12.35(त्याज्य)
गुलिक… अपरा. 2.17 से 3.59(शुभे त्याज्य)
अभिजित……. मध्या.12.08 से 1.02(शुभ)
पंचक…………………………………. नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)…………. आज नहीं है
दिशाशूल………………………….. पूर्व दिशा
दोष परिहार…….. दूध का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
व्रत विशेष……………………………. पूर्णिमा
अन्य व्रत………………..वट सावित्री व्रत पूर्ण
पर्व विशेष…………………..श्री कबीर जयंती
पर्व विशेष……………….. श्रुति पूर्णिमा (जैन)
दिन विशेष…………. राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
खगोलीय………. वक्री बुध. रात्रि. 11.04 पर
सूर्य नक्षत्र….. आर्द्रा – वाहन खर (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)…………………अपरा. 4.18 तक
पंचक………………………………….. नहीं है
सर्वा.सि.योग………………………….. नहीं है
अमृत सि.योग………………………… नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
दिनांक………………………. 30.06.2026
तिथि……… आषाढ़ कृष्णा प्रतिपदा मंगलवार
व्रत विशेष…………………………….. नहीं है
अन्य व्रत………………………………. नहीं है
पर्व विशेष…………………………….. नहीं है
दिन विशेष………..अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस
दिन विशेष……………… विश्व क्षुद्र ग्रह दिवस
खगोलीय……………………………… नहीं है
सूर्य नक्षत्र….. आर्द्रा – वाहन खर (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)……………………………..नहीं है
पंचक…………………………………. .नहीं है
सर्वा.सि.योग………………………….. नहीं है
अमृत सि.योग…………………………. नहीं है
सिद्ध रवियोग………………………….. नहीं है
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
__🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️. अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
अमृत…………….प्रातः 5.45 से 7.28 तक
शुभ…………… प्रातः 9.10 से 10.52 तक
चंचल…………. अपरा. 2.17 से 3.59 तक
लाभ……………अपरा. 3.59 से 5.42 तक
अमृत…………….सायं. 5.42 से 7.25 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
चंचल………सायं-रात्रि. 7.25 से 8.42 तक
लाभ………….रात्रि. 11.17 से 12.35 तक
शुभ…..रात्रि. 1.53 AM से 3.10 AM तक
अमृत…रात्रि. 3.10 AM से 4.28 AM तक
चंचल…रात्रि. 4.28 AM से 5.45 AM तक
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
07.52 AM तक……… मूल….1………ये
02.36 PM तक……… मूल….2……. यो
09.20 PM तक……… मूल….3……..भा
04.04 AM तक……… मूल….4……..भी उपरांत रात्रि तक….पूर्वाषाढ़ा….1……..भू
राशि धनु – पाया ताम्र__
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
क्या आपको भी जीवन में बार-बार मिलता है
धोखा.? इन उपायों से पायें इस कष्ट से मुक्ति
कुंडली में राहु और केतु के अशुभ प्रभावों के चलते जातक के जीवन में नाना प्रकार की कठिनाइयां आती हैं। राहु और केतु के सूर्य के साथ रहने पर ग्रहण योग बनता है। इससे करियर और कारोबार पर बुरा असर पड़ता है। ज्योतिष कुंडली में राहु और केतु के अशुभ प्रभाव को समाप्त करने के लिए भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं।
सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष कुंडली देखकर व्यक्ति के भविष्य की गणना करते हैं। कुंडली में किसी प्रकार का दोष लगने पर जातक को जीवन में विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ता है। साथ ही आर्थिक संकटों का सामना भी करना पड़ता है। कुंडली में कई प्रकार के दोष लगते हैं। इनमें कालसर्प दोष अधिक कष्टकारी माना जाता है। इस दोष से पीड़ित जातक को जीवन में हर समय संकटों से ही गुजरना पड़ता है। अगर आप भी अपने जीवन में नाना प्रकार के दुख और व्याधि से गुजर रहे हैं, तो एक बार अपनी कुंडली का विश्लेषण अपने निकटतम ज्योतिष से अवश्य करा लें। दोष लगने पर निवारण अनिवार्य है। आइए, शंखपाल कालसर्प दोष के बारे में सबकुछ जानते हैं।
कैसे बनता है शंखपाल कालसर्प दोष ?
ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में द्वादश भाव हैं। इन भावों में शुभ और अशुभ ग्रह उपस्थित रहते हैं। मायावी ग्रह केतु के तीसरे भाव और राहु के नवम भाव में उपस्थित रहने और दोनों ग्रहों के मध्य सभी शुभ और अशुभ ग्रह की उपस्थिति होने पर शंखपाल कालसर्प दोष लगता है। आसान शब्दों में कहें तो राहु के नवम भाव और केतु के तीसरे भाव में रहने पर शंखपाल कालसर्प दोष बनता है।
शंखपाल कालसर्प दोष के प्रभाव
शंखपाल कालसर्प दोष से पीड़ित जातक को जीवन में बार-बार धोखा मिलता है। जातक को धोखा कभी दोस्तों, तो कभी रिश्तेदारों से मिलता है। कई अवसर पर जातक फैसले लेने में भी असमर्थ रहता है। इस दोष से पीड़ित जातकों के जीवन में रिश्तेदार अधिक हस्तक्षेप करते हैं। इसके अलावा, जातक को बुरे सपने अधिक दिखाई देते हैं।
शंखपाल कालसर्प दोष के उपाय
शंखपाल कालसर्प दोष को दूर करने के लिए निवारण अनिवार्य है। वहीं, सामान्य उपाय कर दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है। इसके बावजूद निवारण जरूरी है। बुरी आदतों से दूर रहें। शनिवार के दिन भूलकर भी तामसिक चीजों का सेवन न करें। इसके अलावा, पार्टनरशिप में कार्य न करें और न ही किसी पर भरोसा रखें। रोजाना हनुमान जी की पूजा करें। पूजा के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपका तल्ख़ बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएँ। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फ़ोन आएगा। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज़ या ख़बर दे सकता है। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज एक भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी वृद्धि होगी। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। ऐसा लगता है कि कुछ समय के लिए आप नितांत एकाकी है। सहकर्मी/सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज़्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे। आज आपको अपनेे ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं। आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
अभी तक आपमें से जो दफ़्तर में ओवरटाइम कर रहे थे और ऊर्जा की कमी से जूझ रहे थे, आज उन्हें फिर वैसी ही समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। जीवनसाथी ज़िंदगी में बदलाव लाने में मदद करेगा। ख़ुद को एक ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा इंसान बनाएँ, जो ज़िंदगी की राह अपनी मेहनत और काम से बनता है। साथ ही इस राह में आने वाले गड्ढों और दिक़्क़तों से दिल छोटा न करें। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आँखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज बहुत ज़्यादा चिंता करना मानसिक शांति को बर्बाद कर सकता है। इससे बचें, क्योंकि ज़रा-सी चिंता और मानसिक तनाव भी शरीर पर ख़राब असर डालते हैं। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज अपने जीवन-साथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करें। एक-दूसरे को फिर से भली-भांति जानने के लिए थोड़ा और वक़्त एक-दूसरे के साथ बिताएँ और ख़ुद की स्नेही जोड़े की छवि को मज़बूत करें। आपके बच्चे भी घर में ख़ुशी और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। इससे आपको एक-दूसरे के साथ व्यवहार में ज़्यादा खुलापन और आज़ादी मिलेगी। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे ज़िन्दगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। आप शादीशुदा ज़िन्दगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीज़ें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर करें। अगर आप परिवार के सदस्यों के साथ समय नहीं बिताएंगे, तो आप घर पर समस्याओं की उम्मीद कर सकते हैं। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। जब आपको लगता है कि आपके पास घर वालों या अपने दोस्तों के लिए टाइम नहीं है तो आपका मन खराब हो जाता है। आज भी आपकी मन स्थिति ऐसी ही रह सकती है। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी ही आपका सबकुछ है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। आज किसी करीबी से आपका झगड़ा हो सकता है और बात कोर्ट कचहरी तक जा सकती है। जिसकी वजह से आपका अच्छा खास धन खर्च हो सकता है। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आँख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए। समय का अच्छा उपयोग करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वहां किसी अनजान शख्स से आपकी बहस होने की आशंका है जिससे आपका मूड खराब हो जाएगा। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज तनाव के चलते बीमारी से दो-चार होना पड़ सकता है। सुकून महसूस करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताएँ। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। दिन को रोमांचक बनाने के लिए क़रीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएँ। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज किसी संभावित चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीक़े से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्वमें सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। किसी भी चीज़ को अंतिम रूप देने से पहले अपने परिवार की राय लीजिए। महज़ आपका अपना फ़ैसला कुछ दिक़्क़त खड़ी कर सकता है। बेहतर परिणाम पाने के लिए परिवार में तालमेल पैदा करें। घर में परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं- लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। याद रखें कि समझदार कामों के ज़रिए ही हम जीवन को अर्थ देते हैं। उन्हें महसूस करने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। आईटी से जुड़े लोगों को अपना जौहर दिखाने का मौक़ा मिल सकता है। आपको क़ामयाबी पाने के लिए केवल काम पर एकाग्र होकर जी-तोड़ मेहनत करने की ज़रूरत है। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका सारा दिन ख़ुशगवार गुज़रेगा।
कुंभ – (गू गे गो सा सी सु से सो द)
आज दोस्त की बेरुख़ी आपको नाराज़ करेगी। लेकिन ख़ुद को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। मुहब्बत का सफ़र प्यारा, मगर छोटा होगा। आज आप नए प्रोजेक्ट को शुरू करेंगे जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लेकर आएगा। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें। ऐसा करना आपके लिए हितकारी है। आपको या आपके जीवनसाथी को आज चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख़याल रखें।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपका तेज़ काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग़ विकसित होगा। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। मुमकिन है कि आज आपकी आँखें किसी से चार हो जाएँ- अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। कारोबारी आज करोबार से ज्यादा अपने परिवार के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे। इससे आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। आप महसूस करेंगे कि शादीशुदा ज़िन्दगी आपके लिए वाक़ई ख़ुशनसीबी लेकर आई है।
पंडित नरेश सारस्वत रीङी 8055566975





