श्रीडूंगरगढ़ टुडे 2 जुलाई 2026
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आडसर बास निवासी एक 15 वर्षीय युवक बुधवार दोपहर से गायब है। परिजनों ने बताया कि युवक वासुदेव पुत्र मामराज शर्मा बुधवार दोपहर करीब 3 बजे घर से बाजार जाने का कह कर निकला था। लेकिन लौट कर घर नही आया। काफी देर तक घर नही पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन देर रात तक कोई पता नही चल सका। परिजनों ने युवक को सभी जगहों पर तलाश किया और रिश्तेदारों में भी पता किया है लेकिन कोई जानकारी नही मिलने पर खासे परेशान हो रहे है। परिजनों ने युवक की तलाश करने की अपील की है। अगर आप भी युवक को कहीं देखते है तो युवक वासुदेव के चाचा भंवरलाल सारस्वा को 9687855040 पर सूचित कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाये।






