श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 जुलाई 2026
जय श्री गणेशाय नमः
जय श्री कृष्णा
आज का पंचांग-06.07.2026
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ सोमवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
_आज विशेष
वास्तु शास्त्र के अनुसार नवग्रहों के भवन और
मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_दैनिक पंचांग विवरण
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
आज दिनांक…………………06.07.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………….2083
शक संवत्…………………………….1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल……………………………………. उत्तर
ऋतु………………………………………वर्षा
मास…………………………………. आषाढ़
पक्ष……………………………………. कृष्ण
तिथि………षष्ठी. अपरा. 1.48 तक/ सप्तमी
वार…………………………………. सोमवार नक्षत्र..पू.भाद्र.अपरा. 4.08 तक / उ.भाद्रपद
चंद्र राशि…….. कुंभ. प्रातः 9.57 तक / मीन
योग…..सौभाग्य. अपरा. 2.50 तक / शोभन
करण……………. वणिज. अपरा. 1.48 तक
करण……विष्टि(भद्रा) रात्रि.1.42* तक / बव
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
सूर्योदय………………..प्रातः 05.47.41 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.24.39 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.36.57
रात्रिमान-घं.मि.से. ………………10.23.26
चंद्रास्त…………………11.12.20 AM पर
चंद्रोदय…………………11.28.15 PM पर
राहुकाल………प्रातः 7.30 से 9.12(अशुभ)
यमघंट…….पूर्वा. 10.54 से 12.36(त्याज्य)
गुलिक….अपरा 2.18 से 4.00(शुभे त्याज्य)
अभिजित……..मध्या.12.09 से 1.03(शुभ)
पंचक……………………………….. जारी है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)………………आज है
दिशाशूल………………………….. पूर्व दिशा
दोष परिहार…….दूध का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
व्रत विशेष……………………………..नहीं है
अन्य व्रत……………………………….नहीं है
पर्व विशेष……………………………..नहीं है
दिन विशेष………….. विश्व जूनोसिक दिवस
खगोलीय………………………………नहीं है
सूर्य नक्षत्र…पुनर्वसौ रवि. अपरा. 12.03 पर
नक्षत्र वाहन……………… अश्व (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)… अप.1.48 से रात्रि.1.42* तक
पंचक………………………………… जारी है
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है
अमृत सि.योग……………………….. नहीं है
सिद्ध रवियोग………….. अपरा. 12.03 तक
सिद्ध रवियोग……. अपरा.4.08 से रात्रि पर्यंत
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
दिनांक………………………. 07.07.2026
तिथि……… आषाढ़ कृष्णा सप्तमी मंगलवार
व्रत विशेष…………………………….. नहीं है
अन्य व्रत………………………………. नहीं है
पर्व विशेष…………………………….. नहीं है
दिन विशेष…………….. विश्व चाकलेट दिवस
खगोलीय……. मिथुने बुध. प्रातः 10.46 तक
सूर्य नक्षत्र…………………. पुनर्वसु (जारी है)
नक्षत्र वाहन………………. अश्व (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)……………………………..नहीं है
पंचक………………………………… जारी है
सर्वा.सि.योग……. उदयात् अपरा. 4.24 तक
अमृत सि.योग……………………….. नहीं है
सिद्ध रवियोग……..उदयात् अपरा. 4.24 तक
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
__🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️. अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
अमृत………….. प्रातः 5.48 से 7.30 तक
शुभ………….. प्रातः 9.12 से 10.54 तक
चंचल………… अपरा. 2.18 से 4.00 तक
लाभ…………..अपरा. 4.00 से 5.43 तक
अमृत……………सायं. 5.43 से 7.25 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
चंचल…………… रात्रि. 7.25 से 8.43 तक
लाभ….. रात्रि. 11.18 से 12.36 AM तक
शुभ…रात्रि.1.54 AM से से 3.12 AM तक
अमृत… रात्रि 3.12 AM से 4.30 AM तक
चंचल.. रात्रि. 4.30 AM से 5.48 AM तक
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
🔱🌄🔱🔱ⁿ&££🔱🔱🌄🔱
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
09.57 AM तक……पूर्वाभाद्र …..3…….द
राशि कुंभ – पाया लौह_
04.08 PM तक……पूर्वाभाद्र….. 4…. .दी
10.15 PM तक….उ.भाद्रपद.. …1…….दू
04.20 AM तक….उ.भाद्रपद……2……थ
उपरांत रात्रि तक….उ.भाद्रपद……3……झ
_राशि मीन – पाया लौह
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
वास्तु शास्त्र के अनुसार नवग्रहों के भवन और
मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव
भवन के वास्तु में ग्रहों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। सृष्टि में 9 ग्रहों को ज्ञात किया गया हैं तथा कहा जाता हैं कि प्रतियेक ग्रह का एक भवन होता हैं। जहाँ वह जातकों को लाभ अत्यधिक पहुंचाते हैं। इसके साथ साथ यह भी कहा जाता हैं देवता लोगो की प्रमुख दिशा भी होती हैं। हर देवता की एक भिन्न-भिन्न दिशा निर्धारित हैं। कहा जाता है कि इन नव ग्रहों के अनुसार और भवन के वास्तु के अनुसार यदि कार्य संतुलित किये जाएँ तो घर और जीवन मैं सुख समृद्धि आती हैं और जीवन परिपूर्ण बन जाता है तथा विशेष देवताओं की विशेष दिशाओं को ध्यान मैं रख कर पूजा पाठ करि जाए तो भी जीवन कुशल हो जाता है। इसके ठीक विपरीत यदि इन् भवन के ग्रहों की दिशाओं को नजरअंदाज करके कुछ काम किया जाता हैं तथा वास्तु के नियमों की अवहेलना होती हैं तो जीवन मैं कठिनाईयां द्वार पर खड़ी आपका स्वागत करती हैं।
तो आईये जानते हैं भवन के वास्तु में ग्रहों का स्थान क्या कहता हैं।
चन्द्रमा करते हैं मन को शांत
वायु दिशा के स्वामी चन्द्रमा हैं। चन्द्रमा शांत स्वभाव के हैं। साथ ही समृद्धि के अधिपति भी माने जाते हैं। यह ग्रह मन को शीतल और शांत रखता हैं और इसके फलस्वरूप शारीरिक, भौतिक, चितवन, मानसिक स्वस्थ्य, सम्पति का कारक हैं। वास्तु के अनुसार वायु के देवता पवन देव माने जाते हैं और वायुदेव शक्ति और तीव्रता का प्रतीक हैं तथा खुल्ले चितवन और विचारों के स्वामी माने जाते हैं। इस दिशा में भोजनकक्ष, अतिथि गृह, विवाह योग्य कन्याओं का कमरा एवं बिना टॉयलेट के बाथरूम का होना शुभ होता है।
पूर्व में प्रबल हैं सूर्य देव
पूर्वी दिशा में सूर्य देव का राज हैं। सूर्य देव सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माने गए हैं। सभी अन्य ग्रह सूर्य ग्रह के समक्ष चक्कर लगा कर अपनी यात्रा को पूर्ण करते हैं। सूर्य को स्वस्थ्य, तीव्रता, तेजस्वी चित अथवा ऐश्वर्य का स्वामी भी कहा जाता हैं। यदि घर की पूर्व की दिशा द्वेषमुक्त रहे तो उस घर के व्यक्तियों पर सूर्य सा तेज आता हैं, साथ ही मनोबुद्धि अधिक क्षमता से कार्य करती है। आलस्य दूर भागता हैं तथा घर में खुशहाली की रोशनी बनी रहती है। इसलिए महत्त्वपूर्ण है कि इस दिशा को कभी भी रोशनी से वंचित ना रखें। यह दिशा सूर्य के लिए खाली छोड़ दी जाए तथा सूर्य के भवन को आपकी समृद्धि के लिए कार्य करने दिए जाए।
जीवन में मंगल लाते हैं मंगल ग्रह
मंगल ग्रह धन और लाभ प्रदान करने वाला ग्रह हैं। यह ग्रह पृथ्वी से मेल खाता हैं और इसके कई लक्षण पृथ्वी ग्रह से मिलते हैं। इसलिए इस ग्रह का प्रभाव पृथ्वी लोक पर रह रहे जीवनियों पर विशेष रूप से पड़ता हैं। मंगल ग्रह की दिशा प्रबल दक्षिण होती हैं और इस दिशा में देवता यमराज को माना जाता हैं। मंगल ग्रह से जीवन में निडरता, साहस, दिलेरी, तथा मजबूत दिल और दिमाग की उपलब्धि होती हैं। इसलिए इस दिशा में शयन कक्ष तथा भंडार कक्ष रखना चाहिए।
कौन-सी दिशा राहु की शुभ होती हैं
राहु को सामान्य रूप से हानिकारक प्रभाव देने के लिए जाना जाता है और इसे एक ऐसा ग्रह माना जाता है, जो आलस्य में देरी और बाधाओं को प्रेरित करता है। इसलिए जरुरी है कि घर से राहु के प्रकोपों को कम किया जाए। राहु की दिशा दक्षिण पश्चिम दिशा हैं। इस दिशा में कभी भी हल्की या खुली वस्तु नहीं स्थापित करनी चाहिए तथा इस दिशा में शयन कक्ष , ऑफिस, शौचालय या स्टोर बना कर राहु ग्रह को शांत कर लाभ उठाये जा सकते हैं।
बुध ग्रह के लाभ
बुध ग्रह घर में सुख-समृद्धि प्रदान करने का ग्रह हैं। यह ग्रह सम्पनता प्रदान करता हैं अथवा यदि किसी की जीवनी में बुध प्रबल हैं तो वह व्यक्ति बुद्धि का तेज़ व बात करने में कटाक्षपूर्ण और शास्त्रों का ज्ञाता कहा जाता हैं। यह ग्रह उत्तर दिशा का नेतृत्व करता हैं और इस दिशा को कुबेर भगवान् की दिशा भी कहते हैं जो की धन के स्वामी हैं। बुध और कुबेर की गुणवत्ता का लाभ उठाने के लिए उत्तर दिशा में आप अध्यन कक्ष , तिजोरी तथा पुस्तकालय रख कर बुध और कुबेर दोनों को प्रसन्न कर सकते हैं।
ईशान के स्वामी हैं गुरु ग्रह
गुरु ग्रह सभी ग्रहों में सबसे अत्यधिक लाभ प्रदान करने में प्रचलित हैं। यह ग्रह ऐश्वर्य, तेज़ बुद्धिमत्ता तथा अत्यधिक वृद्धि प्रदान करता हैं। यह ग्रह उत्तर पूर्वी दिशा में शोभित माना जाता हैं और इस दिशा के देवता भगवान् विष्णु हैं। भगवन विष्णु तथा गुरु ग्रह यदि किसी जातक पर प्रसन्न हो गए तो वह व्यक्ति भौतिक शांति तथा असीम बुद्धि का ज्ञाता बन जाता है। इसलिए इस उत्तर पूर्वी दिशा में पूजा-गृह रख कर लाभ उठाना चाहिए।
शुक्र ग्रह की दिशा
शुक्र ग्रह ऐश्वर्य के स्वामी माने जाते हैं। इनकी दिशा दक्षिण पूर्व दिशा हैं तथा इस दिशा में अग्नि देव प्रबल होते हैं। शुक्र ग्रह में भी अग्निकोण पाए जाते हैं। अन्यथा शुक्र और अग्नि देव का सम्बंध बहुत पुराना हैं। अपने जीवन में ऐश्वर्य को प्रचलित करने के लिए दक्षिण पूर्व दिशा में रसोई घर , बिजली उपकरण या विद्दुत केंद्र होना लाभदायक होता हैं।
शनिदेव की महत्ता
शनि ग्रह जीवन में भाग्य को प्रबल करते हैं, किस्मत के धनी होते हैं व यश प्रदान करते हैं। इनको पश्चिमी दिशा में सबसे अत्यधिक प्रसन्नता होती हैं। इस दिशा के देवता वरुण भगवान् को माना जाता हैं। जो पौरुष और यश के स्वामी कहे जाते हैं। इन दोनों देवताओं की विलासता का लाभ उठाने के लिए पश्चिमी दिशा को हमेशा स्वस्थ्य रखना चाहिए तथा इस दिशा मैं ड्राइंग रूम , बैडरूम , पुस्तकालय रखा जा सकता हैं।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। दफ़्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। इस राशि के जातक खाली वक्त में आज किसी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी कमज़ोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज रुपये-पैसे के हालात और उससे जुड़ी समस्याएँ तनाव का कारण साबित हो सकती हैं। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ग़ौर करें। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकि आख़िर में सब ठीक हो जाएगा।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज शारीरिक व्यायाम और वज़न घटाने की कोशिशें आपके रूप-रंग को निखारने में फ़ायदेमंद साबित होंगी। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे लोग ज़िन्दगी में नए रोमांच का अनुभव करेंगे। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत सही रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी ही आपका सब कुछ है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। दूसरों की कमियाँ ढूंढने का ग़ैर-ज़रूरी काम रिश्तेदारों की आलोचना का रुख़ आपकी ओर मोड़ सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह केवल समय की बर्बादी है और इससे कुछ हासिल नहीं होता है। बेहतर रहेगा कि आप अपनी यह आदत बदल दें। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे – आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में वृद्धि होगी। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। वरिष्ठ सहकर्मी और रिश्तेदार मदद का हाथ बढाएंगे। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत सही रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। वैवाहिक जीवन का आनन्द लेने के पर्याप्त मौक़े हैं आज आपके पास।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का कारण बन सकती है। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। बच्चों के साथ समय बिताना ख़ास होगा। याद रखिए कि आँखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आँखें आपको वाक़ई कुछ ख़ास बताएंगी। लगता है कि आपके वरिष्ठ आज देवदूतों जैसा व्यवहार करने वाले हैं। वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल ज़रूर लगता है, लेकिन आप आज महसूस करेंगे कि यह मुमकिन है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपको कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आप तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें और नियमित व्यायाम करते रहें। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। अगर आज आपका रुख़ विनम्र और सहयोगी है, तो आपको अपने साझीदारों से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार को महसूस कर सकते हैं।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में भागीदारी करे। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। दोस्तों के साथ शाम बिताना या ख़रीदारी करना मज़ेदार और रोमांचक रहेगा। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आप अपने वैवाहिक जीवन की सारी ख़राब यादें भूल जाएंगे और आज का भरपूर आनंद लेंगे।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। दीर्घावधि लाभ के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। बच्चे कोई दिल ख़ुश करने वाली ख़बर ला सकते हैं। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे और उनके सामने अपने जज्बातों को रख पाएंगे। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएँ तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन ख़ुशनुमा हो जाएगा।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आपकी शाम कई जज़्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आपकी ख़ुशी आपकी निराशाओं के मुक़ाबले आपको ज़्यादा आनंद देगी। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। लोग आपको आशाएँ और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।





