श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 सितम्बर 2025
अमर शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के 23में बलिदान दिवस के अवसर पर महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्री डूंगरगढ़ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया । कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीद को श्रद्धांजलि दी । इस अवसर डॉ विवेक माचरा ने युवा शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा की कैप्टन चंद्र चौधरी इस देश के वीर एवं निर्भीक सैनिक थे, जो दुश्मन की गोलियो से घायल होने के बाद भी उन्होंने साहसिक युद्ध जारी रखा और मातृभूमि की रक्षा करते हुए शौर्य का अद्भुत परिचय देते हुए दुश्मनों को मार गिराया उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर रामचन्द्र गोदारा,श्रवण कुमार भाम्भू, राकेश कुमार मुण्ड, भागुराम जाखड़, दयानन्द सारण सहित छात्रावास के विद्यार्थियों ने अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी ।






