श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 मार्च 2026
बड़ी ईदगाह में शनिवार सुबह ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। सुबह 8:30 बजे जामा मस्जिद के इमाम फजले हक अशरफी ने नमाज अदा करवाई और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ की। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

ईदगाह परिसर के बाहर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। बच्चों ने खिलौने और गुब्बारे खरीदे और मेले जैसा माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर कांग्रेस नेता केसराराम गोदारा, विमल भाटी और सामाजिक कार्यकर्ता आशीष जाड़ीवाल सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई दी। सभी ने देश-प्रदेश में भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ निकेत पारीक, श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव, सेरूणा थानाधिकारी संध्या, एसआई पवन कुमार शर्मा मौजूद रहे।








