श्रीडूंगरगढ़ टुडे 09 सितम्बर 2025
रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 के तहत आगामी 17 सितम्बर को होने वाले महा-अभियान को श्रीडूंगरगढ़ नगर में हर वर्ग से जबरदस्त समर्थन प्राप्त हो रहा है।
आज इसी क्रम में प्रशासन,जनप्रतिनिधियों,समाजसेवियों बार एसोसिएशन और शैक्षणिक संस्थानों ने एकजुट होकर अभियान को अपना सहयोग दिया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट शुभम शर्मा, एसीजेएम हर्ष कुमार,अधिशाषी अधिकारी एवं तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा,नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख,सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पारख, रेमश बासनिवाल, स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर बार एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, भाजपा शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, एडवोकेट बाबूलाल दर्जी किशन स्वामी, पुखराज तेजी, सुखदेव व्यास,रामलाल नायक,गोपीराम जानू ,सुनील माली सहित टीम ने भी मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने अभियान को अपना समर्थन दिया।
इस दौरान शैक्षणिक संस्थाओं से भी भरपूर समर्थन मिला जिसमें श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय (प्रिंसिपल विनोद सुथार) सेसोमू गर्ल्स कॉलेज,श्रीडूंगरगढ़, सेसोमू स्कूल,श्रीडूंगरगढ भारती निकेतन एजुकेशन ग्रुप, श्रीडूंगरगढ़ ने भी अभियान का समर्थन देते हुए युवाओं को रक्तदान हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस व्यापक सहयोग ने सिद्ध कर दिया है कि यह जनजागरण केवल एक संस्था का प्रयास नहीं बल्कि पूरे नगर और समाज की सामूहिक मुहिम है।
इस दौरान अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा MBDD संयोजक ईश्वरचंद चौरड़िया,सहसंयोजक चमन श्रीमाल, रजत सिंघी, दीपक छाजेड़ साथ ही मोहित बोरड सुमित बरडिया,रौशन सिंघी, अजय बोथरा, रौनक पारख सुनील डाकलिया,मदन सोनी, दामोदर सारस्वत सहित अनेक कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ इस अभियान को आगे बढ़ा रहे है एवं पूरे नगर को जागरूक कर रहे है।









