श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 सितंबर 2025
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट एवं ईमाम हुसैन फिक्र ए मिल्लत सोसायटी के श्रीडूंगरगढ़ के सयुंक्त तत्वावधान में तीसरा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर आगामी 11 सितम्बर 2025, प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक स्टेशन रोड स्थित जामा मस्जिद ग्राउंड में आयोजित होगा।
आयोजन समिति ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाता रक्तदान करेंगे और समाजहित के इस कार्य में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
शिविर में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे –
ताराचंद सारस्वत (विधायक, श्रीडूंगरगढ़)
युनुस खान (विधायक, डीडवाना)
गिरधारी लाल महिया (पूर्व विधायक श्रीडूंगरगढ़)
मंगलराम गोदारा (भूत पूर्व विधायक श्रीडूंगरगढ़ )
रामगोपाल सुथार(अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड राजस्थान)
मानमल शर्मा (अध्यक्ष, नगर पालिका, श्रीडूंगरगढ़)
सावित्री देवी गोदारा (प्रधान, श्रीडूंगरगढ़)
आयोजनकर्ताओं ने बताया कि रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन हेतु समाज के प्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।


