श्रीडूंगरगढ टुडे 15 सितंबर 2026
सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी पर्व पर दिवंगत रूघलाल मुंधड़ा निवासी दुलचासर की धर्मपत्नी एवं उनकी पुत्रियों ने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पधारकर गौशाला की गौमाताओं को पौष्टिक आहार बिनोला खल मूंग चूरी तथा गुड़ का पावन भंडारा करवा कर अपने हाथों से भोग लगाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि भंडारा वितरण में गजानंद स्वामी दुलचासर ने सहयोग किया। वहीं श्री विश्वकर्मा नवयुवक मंडल मुंबई ने भी गौशाला की गौमाताओं को पौष्टिक आहार बिनोला खल मूंग चूरी का पावन भंडारा कर भोग लगवाया। गौशाला कमेटी ने दानदाताओं व सहयोग कर्ताओं का आभार जताकर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की ।




