श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 सितंबर 2026
भारतीय किसान संघ तहसील इकाई श्रीडूंगरगढ़ व सूड़सर की मासिक बैठक तहसील अध्यक्ष बजरंग धारणियां की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

बैठक के पश्चात किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उपखंड अधिकारी (SDM) व सहायक निदेशक (कृषि विस्तार) से मिला और विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे।

ज्ञापन में उठाई गईं प्रमुख मांगें:–
- फसल बीमा व आपदा राहत: बारिश के अभाव में नष्ट हुई खरीफ की बारानी व सिंचित फसलों का शीघ्र आकलन करवाकर किसानों को फसल बीमा क्लेम तथा आपदा सहायता राशि दी जाए।
- समय पर फसल कटाई प्रयोग: खराबे का सही आकलन करने के लिए फसल कटाई प्रयोग समय पर संपन्न करवाए जाएं।
- पूनरासर बीमा फर्जीवाड़े की जांच: ग्राम पंचायत पूनरासर में वर्ष 2018 से 2025 तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हुए कथित फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच की जाए।
- दोषियों पर कानूनी कार्रवाई: वास्तविक किसानों की भूमि पर फर्जी बीमा पॉलिसी जारी करने और फर्जी बटाईदार बनकर क्लेम उठाने वाले गिरोह पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा वास्तविक किसानों को उनका हक दिलाया जाए।

इस अवसर पर बीकानेर जिला अध्यक्ष शंभू सिंह राठौड़, सूड़सर तहसील उपाध्यक्ष दुर्गनाथ सिद्ध, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रवण सिंह पुन्दलसर व बलवंत सेन, सांवतसर ग्राम अध्यक्ष मांगीलाल बिश्नोई, अरुण दर्जी, हुकमनाथ सिद्ध, केसरनाथ सिद्ध, रामेश्वरनाथ सिद्ध, रेवतनाथ सिद्ध, राजूराम चाहर, रामकिशन नाथ और सुभाषनाथ सिद्ध सहित कई किसान मौजूद रहे।



