श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 सितंबर 2026
श्रीडूंगरगढ नेशनल हाइवे 11 पर सिजराल होटल के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ बीकानेर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने एक कार और ट्रैक्टर टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। और कार सवार एक युवती व बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया व दो अन्य गंभीर घायल हुए। ट्रेक्टर सवार भी दो जने चोटिल हुए।
एंबुलेंस टीम ने दिखाई तत्परता:
घटना की सूचना मिलते ही डॉ एपीजे क्विक एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। एंबुलेंस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पहले सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद टीम ने पुनः घटना स्थल पर पहुंचकर कार में बुरी तरह फंसे दोनों शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और मोर्चरी में शिफ्ट करवाया।
हादसे में मृतकों एवं घायलों की जानकारी:
मृतक: 18 वर्षीय निशा पुत्री जुगलाल जाट निवासी साहवा
13 वर्षीय विकास पुत्र संजयपाल जाट साहवा
घायल: 22 वर्षीय कपिल कुमार पुत्र जुगलाल जाट,
20 वर्षीय सुनील पुत्र दौलतराम जाट निवासी साहवा
दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार 2 अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं।)
रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग साहवा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे। वहीं, ट्रैक्टर सवार लोग भादरा के निवासी हैं, जो रामदेवरा से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
कड़ी मशक्कत के बाद सेवादारों ने निकाले शव
एपीजे सेवादारों ने कड़ी मशक्कत के बाद फंसे शवों को बाहर निकाला जिसमें सेवादार इमरान छींपा तालिब राईन गुर्जर रोशन अली अमीर खान सक्रिय रहे।





