श्रीडूंगरगढ टुडे 17 सितंबर 2026
नगरपालिका कार्मिकों द्वारा आज मुख्य बाजार में दुकानों को जबरन खाली करवाने का प्रयास किया गया जिसको लेकर जबरदस्त विरोध देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं द्वारा पालिका प्रशासन पर सत्ता के दबाव में कांग्रेस पार्षद की दुकान को जबरन खाली करने के प्रयास करने का आरोप लगाया है कांग्रेस के पालिका पद के प्रत्याशी राधेश्याम सरसोट ने बताया कि कांग्रेस के जीते हुए पार्षद अकबर अली की दुकान को पालिका कार्मिकों द्वारा आज सुप्रीम खाली करवाने का प्रयास किया गया ना किसी तरह का नोटिस ना कोई सूचना उन्होंने कहा कि बीजेपी हार का बदला लेने के लिए पार्षदों को दबाने का प्रयास कर रही है।
इसी को लेकर नगर पालिका के SI कमल चांवरिया से पूछा तो उन्होंने कहा की अधिशासी अधिकारी के मौखिक निर्देश पर में वहां गया था अब सवाल यह उठ रहा है कि बिना किसी लिखित आदेश के इस तरह का माहौल आचार संहिता के अंदर खड़ा करना कहीं ना कहीं सत्ता का दबाव माना जा रहा है इसको लेकर जब हमने श्री डूंगरगढ़ निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैने अधिशासी अधिकारी को बुलाया है फाइल मंगवाई है वह देखने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।



