श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 मार्च 2026
देर रात NH 11 बिग्गा रामसरा फांटा के पास बाइक और पिकअप की भिंड़त हो गई जिसमें बाइक सवार दो जने गंभीर घायल हो गए सूचना मिलते ही डॉ एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को लेकर उप जिला अस्पताल पहुँचाया दोनों के ही दाएं पैर में दो दो फ्रेक्चर आए और अन्य चोटें भी आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया। घायलों की पहचान 55 वर्षीय मामराज पुत्र बेगाराम गोदारा निवासी बिग्गा एंव 35 वर्षीय खिराज राम पुत्र लिच्छूराम राम नायक निवासी बिग्गा रामसरा के रूप में हुई।







