श्रीडूंगरगढ टुडे 17 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा शहर मंडल की ओर से विभिन्न सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांवरिया सेठ गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़ खिलाया और गौसेवा की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा की यात्रा को स्मरण करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इसके बाद श्याम धोरा में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के संकल्प के लिए ईश्वर से प्रधानमंत्री को निरंतर शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

वहीं तोलियासर स्थित भैरूँजी मंदिर में विधायक पुत्र राजेश सारस्वत सहित सुरेंद्र चुरा, पृथ्वीसिंह राजपुरोहित एवं पूनमसिंह राजपुरोहित ने भैरूँजी महाराज के दर्शन किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, शहर महामंत्री मदन सोनी, शहर मंत्री महेंद्र पारीक, भवानी प्रकाश तावणिया, राधेश्याम ज्याणी, गज्जू माली, भवानी सिंह बीका, आशीष सोनी, नरेश राजपुरोहित, दामोदर शर्मा, छोटू पारीक, अनिल आसोपा, विजय नाई, कन्हैयालाल स्वामी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।






