श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 जनवरी 2026
श्रीडूंगरगढ़ के बाड़ेला कच्चे रास्ते पर एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे पिकअप सवार 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने बताया कि 12 वर्षीय बालक गजानंद पुत्र हंसराज नायक निवासी बाडेला अपनी माँ के साथ पिकअप में पीछे बैठा था। अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बालक घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल मृतक के शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है ।


