श्रीडूंगरगढ टुडे 18 सितंबर 2026
नगर पालिका अध्यक्ष पद पर नामांकन वापस लेने का आज अंतिम दिन है। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी द्वारा अपना नामांकन वापस ले लिया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, विधायक पुत्र राजेश सारस्वत, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, शिव प्रकाश स्वामी, हेमनाथ जाखड़ सहित भाजपा के संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। स्वामी ने भाजपा के समर्थन में अपना पर्चा वापस ले लिया है। अब भाजपा कांग्रेस श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच सहित तीन प्रत्याशी मैदान में है।
बताया जा रहा है कि स्थानीय कुछ मांगों पर सकारात्मक रुख के बाद निर्दलीय पार्षद स्वामी ने अपना समर्थन बीजेपी को दिया है। तीन प्रमुख मांगों में श्रीडूंगरगढ़ में प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर का स्थान नेशनल हाइवे पर स्थित सात बीघा भूमि पर ही रहे और श्रीडूंगरगढ़ के श्यामाप्रसाद मुखर्जी पुनरोद्धार हो, शहर के उत्तर में गुंसाइसर गांव तक फैली बीहड़, गोचर भूमि पर गौ-अभ्यारण्य विकसित करना शामिल है।
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वामी की मांगों को लेकर कहा कि इन तीन मांगों को सीएम तक पहुंचाया जाएगा और निश्चित रूप से क्षेत्र के हित में इन पर निर्णय होगा।
दाधीच शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश स्वामी के घर पहुंचे। जहां दाधीच के आग्रह पर स्वामी ने इन तीन जनहित की मांगों पर सकारात्मक रुख होने पर अपना समर्थन भाजपा को देने की बात स्वीकार कर ली। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने भी फोन पर चर्चा की एवं जनहित की सोच में जयपुर से हमेशा साथ दिलवाने की बात कही।



