श्रीडूंगरगढ टुडे 18 सितंबर 2026
श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर अब तस्वीर पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है। अब नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में है, जिसमें कांग्रेस से राधेश्याम सारस्वत भाजपा से नारायण कलाणी और श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच के जतन सिंह राजपुरोहित चुनाव मैदान में रह गए हैं। आज नामांकन वापस लेने की अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश स्वामी द्वारा अपना नामांकन वापस ले लिया गया। अब मुख्य मुकाबला भाजपा कांग्रेस श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच के बीच होगा। कांग्रेस के पास 15 सीट है और सबसे बड़ी पार्टी है, वहीं भाजपा के पास 13 सीटें है और श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच के पास नौ सीटें हैं, इसके अलावा दो निर्दलीय पार्षद है, जिनमें से एक बबीता देवी द्वारा भाजपा को समर्थन कर दिया गया है। ऐसे में अब भाजपा के पास कुल 14 सदस्य हो गए हैं, जबकि सीपीएम के पास एक सीट है, एक निर्दलीय के पास है। अब मुख्य मुकाबला भाजपा कांग्रेस के बीच होगा और मुख्य निर्णायक विकास मंच रहेगी।



