श्रीडूंगरगढ टुडे 18 सितंबर 2026
1 मोदी का जन्मदिन- उज्जैन में जलाए गए 33.27 लाख दीये, वर्ल्ड रिकॉर्ड बना; उत्तराखंड में PM के नाम पर पूजा; वडनगर से बनारस तक बाइक रैली
2 उज्जैन में बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, भस्म आरती में लिया हिस्सा, कहा- भगवान PM मोदी पर कृपा करें
3 सरकार बोली- UPI पर MDR से कैश ट्रांजेक्शन नहीं बढ़ेगा, व्यापारी ग्राहकों से न वसूलें, इसकी मॉनीटरिंग होगी; ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर 0.4% चार्ज
4 UPI चार्ज पर सियासत, सरकार बोली- नहीं था कोई विरोध, कांग्रेस का दावा- कमेटी में नहीं हुई चर्चा
5 TMC का चुनाव चिह्न और नाम इस्तेमाल करने पर रोक, चुनाव आयोग बोला- तृणमूल के दोनों गुट नए सिंबल चुनें, बंगाल उपचुनाव से पहले फैसला
6 दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए आज वोटिंग, यह देश का सबसे बड़ा स्टूडेंट इलेक्शन; पिछली बार ABVP ने 4 में से 3 पोस्ट जीती थीं
7 जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकियों का एनकाउंटर, दोनों पाकिस्तानी, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन कल से जारी; इस साल 15 आतंकी मारे जा चुके
8 आईफोन-18 और प्रो मैक्स पहले पाने की होड़: दिल्ली-मुंबई में एपल स्टोर के बाहर रात से ही डटे युवा, लगी लंबी कतार
9 ट्रम्प ने कनाडा को लेकर यूरोप को धमकी दी, कहा- EU में शामिल किया तो भारी टैरिफ लगाऊंगा, व्यापार भी रोक दूंगा
10 करीब तीन साल के अंतराल के बाद अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 आधार अंक की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे ब्याज दरें 3.75 से 4% तक पहुंच गई हैं। फेडरल रिजर्व के इस रुख के बाद दुनियाभर के बाजारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसका सबसे तगड़ा असर उभरती अर्थव्यवस्थाओं, खासकर भारत पर बिल्कुल साफ दिखेगा
11 जापान में पहली बार एक लाख लोग शतायु: स्वस्थ खान-पान, सक्रिय जीवन से हो रही लंबी आयु; 100 पार में 87.6% महिलाएं
12 बांग्लादेश में टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज, 20 साल का सबसे बड़ा बिजली संकट; भारत पहले ही ज्यादा बिजली दे रहा, मदद मुश्किल
13 भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, तीसरे टी-20 में अभिषेक ने 108 रन बनाए, सैमसन की फिफ्टी; नीतीश-बिश्नोई को 3-3 विकेट
==============================



