श्रीडूंगरगढ टुडे 18 सितंबर 2026
सेरूणा क्षेत्र में ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली जोड़ते समय हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा 17 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे हुआ। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सेरूणा निवासी राजू सिंह पुत्र मालू सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा वीरेंद्र सिंह पुत्र भानी सिंह अपने घर पर ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह वीरेंद्र सिंह के ऊपर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद परिजन उसे उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद वीरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच एएसआई शंभूसिंह को दी है।



