श्रीडूंगरगढ टुडे 18 सितंबर 2026
1 उज्जैन में संघ प्रमुख का युवाओं को संदेश: धर्म बांधता नहीं बल्कि मुक्त करता है, बताया रिलीजन से क्यों है अलग
2 भागवत ने कहा कि धर्म केवल बुजुर्गों के लिए नहीं है बल्कि यह युवाओं को सही दिशा दिखाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि महाभारत के अंत के पांच श्लोक पूरी महाभारत का सार हैं। जीवन में धर्म से ही काम, अर्थ और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि धर्म पर रोते-रोते चलने के बजाय यदि इसे समझकर अपनाया जाए, तो जीवन सार्थक हो जाता है। किसी को पीड़ा न देना ही सबसे बड़ा धर्म है और पीड़ा देना महापाप है।
3 वोट चोरी के बाद अब पार्टी चोरी’: टीएमसी पर चुनाव आयोग के फैसले से भड़के राहुल, राहुल गांधी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की सांविधानिक जिम्मेदारी लोगों के जनादेश की रक्षा करना है। लेकिन इसके बजाय आयोग उन्हीं ताकतों की मदद कर रहा है, जो जनता के फैसले को पलटती हैं
4 काग्रेस नेता एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, पहले शिवसेना, फिर एनसीपी और अब तृणमूल कांग्रेस। हर बार एक ही पैटर्न – भाजपा और निर्वाचन आयोग मिलकर एक पार्टी को तोड़ते हैं। फिर उसका चुनाव चिह्न छीन लिया जाता है। जब पूरी की पूरी पार्टी चोरी हो सकती है, तो करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी होना भी हैरानी की बात नहीं।
5 भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी जिन पार्टियों का नाम लेकर भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं, उन्हें उनके इतिहास की भी जानकारी नहीं है।
6 भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, राहुल गांधी के बारे में देश में यह धारणा है कि उन्हें न देश के बारे में कुछ पता है। न समाज के बारे में कुछ पता है। न देश की संस्कृति के बारे में कुछ पता है और न ही देश के धर्म के बारे में कुछ पता है। लेकिन आज उन्होंने एक अद्भुत ट्वीट किया है। उससे लगता है कि उन्हें अपनी पार्टी के बारे में भी कुछ नहीं पता।
7 पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला,कार के शीशे तोड़े, अंडे-टमाटर फेंके; बिट्टू का AAP समर्थकों पर आरोप; नशा विरोधी यात्रा में जा रहे थे
8 सुप्रीम कोर्ट के जज NTA ऑफिस जाएंगे, कहा- देखेंगे पेपर लीक रोकने के लिए क्या काम हो रहा; एजेंसी बोली थी- सिस्टम फूलफ्रूफ बनाया
9 सरकार ने बच्चों के पासपोर्ट से जुड़े नियम बदले, 15 साल से छोटे बच्चों का पासपोर्ट 5 साल तक वैध, 18 के हुए तो रिन्यू होगा
10 दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग जारी, यह देश का सबसे बड़ा स्टूडेंट इलेक्शन; पिछली बार ABVP ने 4 में से 3 पोस्ट जीती थीं
11 ‘छात्रों की गूंज’ जहां-जहां पहुंची, वहां आए पेंच, इंदौर में पहले मैदान बदला, फिर शुल्क, अब 31 शर्तें; कांग्रेस बोली-कल का कार्यक्रम रोकने की कोशिश
12 राजस्थान में करोड़ों की रिश्वत से मेयर-चेयरमैन बनाने का खेल; पुर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का BJP पर बड़ा आरोप
13 बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, हरिद्वार में फांसी लगाकर दी जान
14 आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की बिक्री शुरू, मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु स्टोर्स के बाहर लगी कतारें; रात 10 बजे तक खुले रहेंगे स्टोर्स
15 भारतीय अर्थव्यवस्था G20 देशों में सबसे तेज बढ़ सकती है, मूडीज ने GDP ग्रोथ का अनुमान 6% से बढ़ाकर 7% किया
16 उत्तराखंड में बर्फबारी, केदारनाथ में तापमान माइनस 2°C, MP में भोपाल-सीहोर में बारिश; यूपी में आंधी चली, बिहार में बाढ़ से 50 लाख प्रभावित
17 भारतीय विमेंस टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची, जापान को 8 विकेट से हराया, शेफाली ने नाबाद 40 रन बनाए, चरणी को 4 विकेट
18 बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर
==============================



