श्रीडूंगरगढ टुडे 18 सितंबर 2026
क्षेत्र के सांवतसर गांव स्थित फर्स्ट जीएसएस (GSS) का ट्रांसफार्मर जलने के मात्र 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाकर स्थापित कर दिया गया है।
ट्रांसफार्मर जलने के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई थी, जिससे स्थानीय किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की गंभीरता को देखते हुए भारतीय किसान संघ के सतत प्रयासों और विद्युत विभाग के त्वरित सहयोग से बीकानेर से 5 MVA क्षमता का नया ट्रांसफार्मर मंगवाकर स्थापित किया गया।
नया ट्रांसफार्मर चालू होने के बाद अब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई है। त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी के लिए क्षेत्र के किसानों ने भारतीय किसान संघ और विद्युत विभाग का आभार व्यक्त किया है।




