श्रीडूंगरगढ टुडे 18 सितंबर 2026
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बाड़ेला मानसिक रूप से परेशान युवक ने अपने खेत मे फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची मृतक के शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मंगलाराम मेघवाल निवासी बाड़ेला के रूप में हुई है। कमलकिशोर पुत्र तुलछाराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका छोटा भाई मंगलाराम मानसिक रूप से बीमार था। उसके दवाइयां चल रही थी और 8-10 दिन से उसकी तबियत में सुधार था। तो वह खेत का काम करने लगा और खेत में रहने लगा। उसके पिता की तबीयत खराब होने से परिवादी व अन्य परिजन बीकानेर में पिता के साथ थे। शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे उसके खेत पड़ौसी का फोन आया कि खेत में रोहिड़े के पेड़ से रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर मंगलाराम ने आत्महत्या कर ली। एएसआई भगवानाराम शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई कर रहें है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई भगवानाराम को जांच दी है।



