श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 मार्च 2026
श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम पैदल यात्रा सेवा समिति के बैनर तले श्रीडूंगरगढ़ से खाटू धाम के लिए डाक ध्वजा रविवार सुबह 6:15 रवाना हुई। श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम पैदल यात्री सेवा समिति संघ से जुड़े सूर्यप्रकाश सोनी ने बताया कि संघ ने आडसर बास बाबा खाटूश्याम मंदिर मे विधिवत पूजन एंव विशेष आरती के बाद डीजे पर नाचते हुए करीब 300 बाबा के भक्त रवाना हुए। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई पहले घासमंडी रोड स्थित श्याम धोरा मंदिर पहुँची जहाँ बाबा के दर्शन कर खाटू के लिए दौड लगाती हुई रवाना हुई। यात्रा में सभी शामिल हुए भक्तों का विशेष ड्रेस कोड रखा गया है एवं केवल पंजीकृत यात्री ही चांदी की डाक ध्वजा हाथ मे लेकर दौड़ लगा रहे है। बाबा का भव्य श्रंगारित दरबार भी यात्रा में सजाया गया है भजनों पर झूमते श्रद्धालुओं ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस बार इस चौथी यात्रा में 601 ग्राम चांदी की डाक ध्वजा विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जो श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का प्रतीक है।यात्रा में शामिल यात्री लगातार बारी बारी से दौड़ते हुए रविवार शाम तक खाटू पहुंच जाएंगे। वहां बाबा कर दरबार मे दर्शन कर धोक लगाएंगे एवं चांदी की ध्वजा व मन्नतों की डाक बाबा को समर्पित करेंगे।









