श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 जून 2026
श्रीडूंगरगढ़ में तेज अंधड़ से अंचल में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे, डेलवां, गुसाईंसर बड़ा, आड़सर पुरोहितान, समंदसर, लखासर, बेनीसर, भोजास, लिखमादेसर, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, देराजसर, दुलचासर, टेऊ, पूनरासर, ऊपनी, बाना, रीड़ी, बरजांगसर, सोनियासर, अभयसिंहपुरा, जैसलसर, सातलेरा, तोलियासर, जैतासर, आड़सर पुरोहितान, धीरदेसर सहित पूरे अंचल में जमकर बरसात हुई है।
गांव लखासर में गणेशाराम सांसी व भंवरलाल नायक के मकान में बने कच्चे कमरे गिर गए। वहीं गांव की गुवाड़ में स्थित मदनलाल नाई के घर में पानी घुस गया। सरपंच प्रतिनिधि गोर्वधनसिंह खिलेरी मौके पर पहुंचे और पानी निकासी का प्रबंध करवाया। गांव सातलेरा की रोही में हुकमाराम जाखड़ के खेत में घर के बाहर बने एक कमरे के टिन शेड उड़ गए और यहां रखा 10 कट्टे ग्वार भीग गया। वहीं कस्बे में द्वारकाधीश गौशाला में गौवंश के बनाया छपरा गिर गया। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार की गलियां जलमग्न हो गई वहीं मोमासर बास के वार्ड 9 और बिग्गाबास के वार्ड 12 में कई घरों में पानी घुस गया।












