श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 जून 2026
श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर के प्रस्तावित नवनिर्माण के संबंध में अहमदाबाद में आयोजित महत्वपूर्ण बैठकों में सहभागिता कर लौटे सुमेरमल सिंघी का रविवार को श्री ओसवाल पंचायत कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्यों ने सुमेरमल सिंघी को पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा अहमदाबाद में मंदिर नवनिर्माण को लेकर हुई सकारात्मक चर्चाओं एवं उनके प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में ओसवाल पंचायत अध्यक्ष विनोद भदाणी, मंत्री कान्तिकुमार पुगलिया, मुक्तिधाम एवं जीर्णोद्धार संयोजक अशोक बैद सहित कार्यकारिणी सदस्य पांचीलाल सिंघी, लक्ष्मीपत भदाणी, राजू हिरावत (पत्रकार) सुनील सोगाणी अक्षत पुगलिया, महेन्द्र (छोटूलाल) दुग्गड़ एवं प्रदीप मालू उपस्थित रहे। वहीं श्री ओसवाल पंचायत के कर्मचारी बंसीलाल झाबक एवं सुरेन्द्र हिरावत भी उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने अहमदाबाद में हुई बैठकों के सकारात्मक परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा विश्वास जताया कि समाज के सहयोग एवं सामूहिक प्रयासों से श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर का भव्य नवनिर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा।



