श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 जून 2026
1 नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एनटीए मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र की गोपनीयता, साइबर सुरक्षा और परीक्षा सामग्री की सुरक्षित आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आईबी, सीबीआई समेत सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं
2 जम्मू-कश्मीर में जोजिला टनल में दोनों छोर आपस में जुड़े; 2028 तक आम लोगों के लिए खोले जाने की संभावना
3 प्रति व्यक्ति सुरक्षा खर्च 1% बढ़ा, तो क्राइम 0.36% घटा, एसबीआई की 28 राज्यों पर स्टडी, जहां सीसीटीवी ज्यादा, वहां अपराध कम
4 ममता ने कल्याण बनर्जी को लोकसभा में चीफ व्हिप बनाया, स्पीकर को लेटर लिखा; एक दिन पहले 20 बागी सांसदों ने काकोली को व्हिप चुना था
5 मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को एकजुट रखने के लिए विशेष रणनीति अपनाई है। मंगलवार को कांग्रेस के विधायक भोपाल से विशेष ATR-72 विमान के जरिए बंगलूरू रवाना हुए
6 जयपुर में पटाखा गोदाम में आग,बच्चे समेत 4 की मौत, जलने के बाद सड़क पर तड़पते रहे, लोग देखते रहे; रिहायशी इलाके में था गोदाम
7 जोधपुर में किराणा व्यापारी की जेब में बम की तरह फटा चाइनीज मोबाइल, पैंट में आग लगी, पैर-अंगुलियां बुरी तरह जले, दुकान में धुआं भरा
8 ईरानी बोट्स पर हमले के लिए तैनात अमेरिकी हेलिकॉप्टर क्रैश, होर्मुज के पास हुआ हादसा; ट्रम्प बोले- दोनों पायलट सुरक्षित
9 फिच ने भारत की GDP-ग्रोथ का अनुमान घटाकर 6.4% किया, अमेरिका-ईरान जंग के असर से थमेगी रफ्तार; महंगाई बढ़कर 5.3% पहुंचने की आशंका
10 राजेश एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन बोले-₹15.15 लाख करोड़ का घोटाला नहीं, आंकड़े समझने में चूक हुई; LIC ने 5 साल से कंपनी के शेयर नहीं खरीदे
11 सेंसेक्स 395 अंक चढ़कर 73,919 पर बंद, निफ्टी में भी 119 अंकों की तेजी रही, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही
12 मानसून ने 13 राज्य कवर किए, कल मुंबई पहुंचेगा, यूपी के उन्नाव में पेड़ उखड़े, कर्नाटक में गाड़ियां बहीं; MP-राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट
13 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इस्राइल और ईरान ने फिलहाल कुछ समय तक एक-दूसरे पर हमला नहीं करने पर सहमति जताई है। न्यूयॉर्क में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों ने उनके जरिए तनाव कम करने पर हामी भरी है। उन्होंने बताया कि ईरान के साथ परमाणु समझौते को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है
==============================




