श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 जून 2026
कैम्प कोर्ट के लिए नियुक्त अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) कृष्णकांत के स्वागत एवं सम्मान में बुधवार को बार संघ की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। बार संघ अध्यक्ष ललित कुमार मारू के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया।
बार संघ अध्यक्ष मारू ने बताया कि एडीजे सरिता नौशाद के स्थानांतरण के बाद से एडीजे का पद रिक्त चल रहा था। अब बीकानेर न्यायालय संख्या-4 से एडीजे कृष्णकांत को कैम्प कोर्ट का दायित्व सौंपा गया है। यह कैम्प कोर्ट प्रत्येक माह के द्वितीय सप्ताह के तीन कार्य दिवस एवं चौथे सप्ताह के तीन कार्य दिवसों में संचालित होगा। इस प्रकार माह में कुल छह दिन न्यायिक कार्य संपादित किए जाएंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीजे कृष्णकांत ने कहा कि न्यायिक कार्यों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अधिवक्ताओं से न्यायिक प्रक्रिया को सुचारू बनाने में सहयोग की अपेक्षा की।
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता गणेश मेघवाल ने किया।
बार संघ के मीडिया प्रभारी एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि इस अवसर पर अधिवक्ता मोहनलाल सोनी, बाबूलाल दर्जी, भरत सिंह राठौड़, पूनमचंद मारू, सत्यनारायण प्रजापत, अपर लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध, गोपीराम जानू, राधेश्याम दर्जी, साजिद खान, रणवीर सिंह खीची, बजरंग ज्याणी, बृजलाल बारोटिया, बद्रीलाल व्यास, ओमप्रकाश पंवार, मांगीलाल नैण, कैलाश व्यास, केके पुरोहित, मदनगोपाल स्वामी, कैलाश सारस्वत, गोपाल पारीक, सुखदेव व्यास, अबरार, राजीव आत्रेय, राजूराम जाखड़, ओमनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश मिडल, जयप्रकाश मीणा, रामलाल, ओमप्रकाश, मोहननाथ, राजेश मीणा, गणेश मेघवाल, रश्मि करनाणी, भागीरथ नायक एवं अभियोजन अधिकारी सपन कुमार एवं रीडर राजेंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।







