श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 जून 2026
दुलचासर से रामदेवरा भव्य पैदल यात्रा
“खम्मा-खम्मा हो धणिया, रुणिचे रा धणिया…
नेतल रा भरतार, म्हाने हेलो सुणो जी रामा पीर!”
भादवा के इस सुहाने और भक्तिमय मौसम में, बाबा रामदेव जी महाराज के दर्शन के लिए रुणिचा पैदल यात्री संघ, दुलचासर की 31 वीं भव्य पदयात्रा आगामी 10 सितंबर 2026 को प्रातः 6:00 बजे दुलचासर स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर से धूमधाम से प्रस्थान करेगी
रवानगी से पूर्व मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी तथा ‘सुबह व संध्या को बाबा के चरणों में ध्यान लगाकर बाबा के भजनों के साथ अनंत ज्योत प्रज्वलित कर बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी
हाथों में बाबा का पचरंगा नेजा (ध्वज), मन में अटूट विश्वास और पैरों में रुणिचे धाम पहुँचने का अटूट उत्साह लिए सभी जातरू (यात्री) बाबा के भजनों पर झूमते हुए आगे बढ़ेंगे।
संघ अध्यक्ष संदीप मूंधड़ा ने बताया कि 8 सितंबर को सांय 7 बजे से भक्ति संध्या (जागरण) का भव्य आयोजन होगा
संघ अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने इच्छुक पदयात्री से समय पर पंजीकरण करवाने की अपील की।






