श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 जून 2026
गुरुवार को निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में महिला सत्संग मंडली के द्वारा दिव्य सत्संग का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भजन कीर्तन कर गौसेवा भी की इस अवसर पर गोमाताओं को गुड़ का पावन भोग लगाकर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। कोलकाता प्रवासी एवं गौशाला के भामाशाह हरि किशन सारस्वत खारड़ा हाल बीकानेर ने ₹11000 की राशि समर्पित कर गौशाला की गौ माताओं को करीब 22 क्विंटल हरा चारा गौ माताओं का समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया गौशाला कमेटी ने हरि किशन सारस्वत का आभार जताते हुए परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना। जयपुर प्रवासी ओम प्रकाश रविकुमार मोट सारस्वत निवासी नवलगढ़ ने 1651 रुपए की राशि समर्पित कर गौ माताओं को मूंग चूरी का भंडारा का लगाया भोग। गंगा शहर निवासी राजेंद्र कुमार जोशी ने₹1100 रू , मास्टर देवीलाल छरंग दुलचासर ने ₹1100 रू की राशि समर्पित कर सामूहिक मुंग चूरी का भंडारा किया। साथ ही साथ बेंगलुरु प्रवासी श्याम सुंदर मोटियार सुथार ने 1100रू एवं मुंबई प्रवासी रामेश्वर लाल सुथार ने भी₹1100 की राशि समर्पित कर सामूहिक एक बड़ी कढ़ाई मुंग चूरी का भंडारा समर्पित गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार जताया। गोशाला प्रबंधक ने बताया कि गांव के युवा कार्यकर्ता ओम सिंह भाटी, मालचंद जोशी, रणवीर सिंह पड़िहार, नरपत सिंह भाटी, रणवीर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा भंडारा वितरण में श्रमदान कर किया सहयोग।







