श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के लिखमादेसर गांव की रोही में शनिवार सुबह एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने की जानकारी सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार इस गुब्बारे पर PIA लिखा हुआ है। किसान ओंकारनाथ सिद्ध द्वारा श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को इसकी जानकारी दी ।गुब्बारे के साथ किसी भी तरह से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है लेकिन इस तरह से गुब्बारा मिलना भी कौतुहल का विषय भी बनता जा रहा है। यह गुब्बारा हवाई जहाज नुमा खिलौने वाला गुब्बारा दिखाई दे रहा है फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही इसका पूरा खुलासा हो पाएगा कि यहां यह कैसे आया। प्रथम दृश्य हवा में उड़कर यह गुब्बारा आ सकता है इसको लेकर पुलिस जांच के बाद ही पूरी कहानी सामने आएगी।





