श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 जून 2026
श्रीडूंगरगढ़ शनिवार देर रात्री को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कालू रोड गौशाला के पास एक बाइक गोवंश से टकरा गई जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सामाजिक संस्था एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की क्विक एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों राकेश पुत्र रेवत राम निवासी बादनू, चेनाराम पुत्र सूरजा राम निवासी बादनू को श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक राकेश को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। बताया जा रहा है दोनों ही युवक बाइक से गुसाईंसर जा रहे थे।





