श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 जुलाई 2026
राजकीय पशु चिकित्सालय में बुधवार को डॉ. राजेंद्र स्वामी ने उपनिदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि विभाग की सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पशुपालकों और आमजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए टीम भावना से कार्य किया जाएगा।
कार्यभार ग्रहण के अवसर पर गौसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान चिकित्सालय के स्टाफ एवं अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं।




