श्रीडूंगरगढ टुडे 24 जुलाई 2026
श्रीडूंगरगढ नेशनल हाइवे घूमचक्कर पर स्थित जीवन रक्षा हॉस्पिटल में आगामी 28 जुलाई को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श व जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा शिविर में पीबीएम अस्पताल के पूर्व चिकित्सक जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ राकेश कुमार की सेवाएं देंगे
मोहित जोशी ने बताया की शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। शिविर में बीपी, शूगर, थायरॉइड की समस्या, दिल की बीमारी, जोड़ो में दर्द,सांस में दिक्कत कोलेस्ट्रॉल बढ़ने, मोटापा, कमजोरी, थकान व पाचन संबंधि समस्याओं से जूझ रहें मरीज शिविर का लाभ उठाए
शिविर में बीपी, शूगर, एचबीए 1सी, लिपिड प्रोफाईल एलएफटी, बीएमडी, पीएफटी, बीएमआई सहित कई जांचे नि:शुल्क की जाएगी।
आधुनिक सुविधाओं से युक्त जीवनरक्षा हॉस्पिटल में एक ही स्थान पर स्वास्थ्य जांच, परामर्श व सही मार्गदर्शन विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को मिल सकेगी।
शिविर में पंजीकरण शुल्क मात्र 20 रूपए लिए जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए 01565-294254 पर संपर्क कर सकते है।



